केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में किसान सभा ने किया चक्का जाम

फोटो फाइल नंबर-23एसयूपी-14 संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज(सुपौल): शनिवार को वाम दल कार्यकर्ताओं द्वारा र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 05:31 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के 
विरोध में किसान सभा ने किया चक्का जाम
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में किसान सभा ने किया चक्का जाम

फोटो फाइल नंबर-23एसयूपी-14

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज(सुपौल): शनिवार को वाम दल कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन किसान महासभा एवं बिहार राज्य किसान सभा के नेतृत्व में एनएच 327 ई. चिलौनी पुल के पास किया गया। लगभग तीन घंटे तक चक्का जाम के कारण एनएच 327 ई. के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी। जाम में फंसे लोग परेशान थे। संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कॉ. जयनारायण यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के गरीब व किसान विरोधी आर्थिक नीति के कारण किसानों की सही समय पर न तो गेहूं और न ही मकई फसल की खरीद हुई है। किसान काफी नुकसान के कारण आत्महत्या करने पर उतारू हैं। इतना ही नहीं आज तक किसानों को लाभकारी मूल्य तो दूर हैं। लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। कहा कि गरीबों के लिए सभी लाभकारी योजनाएं भी गायब होते जा रही है। जिससे गरीब पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। सभी कल्याणकारी योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गरीब हितैषी डी. बंद्योपाध्याय आयोग के सिफारिश को अभी तक लागू नहीं करने से भूमिहीनों की फौज खड़ी है और आवास योजना विफल हो रही है। कहा कि राज्य सरकार सूबे के छात्रों को अंधा बनाने की मुहिम चला रही है कि आज तक छात्रों के हाथ में किताब नहीं दिया। कुल मिलाकर राज्य व केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार की सरकार नहीं चलेगी, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में सरकार विफल साबित हो रही है। राज्य में गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ है। गरीबों का काम नहीं हो रहा है। चक्का जाम आंदोलन में कॉ. चंद्रकिशोर यादव, कॉ. दुर्गी सरदार, कॉ. शिवनारायण यादव, कॉ. सुरेंद्र यादव, कॉ. ललिता देवी, कॉ. सकुर मिया, कॉ. गीता देवी, कॉ. रामलखन यादव, कॉ. मोमनी देवी, कॉ. पुरानी देवी, कॉ. रमेश यादव, कॉ. त्रिफुल देवी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी