मकर संक्रांति के मौके पर निस्सहायों के बीच कंबल वितरण

सुपौल। मकर संक्रांति के अवसर पर कई वर्षों से बरुआरी दुर्गा स्थान में कंबल वितरण किया जाता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 12:55 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 12:55 AM (IST)
मकर संक्रांति के मौके पर निस्सहायों के बीच कंबल वितरण
मकर संक्रांति के मौके पर निस्सहायों के बीच कंबल वितरण

सुपौल। मकर संक्रांति के अवसर पर कई वर्षों से बरुआरी दुर्गा स्थान में कंबल वितरण किया जाता है। इस साल भी दुर्गा स्थान के प्रांगण में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर ¨हदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सह वीएचपी हरि कथा अंचल अध्यक्ष दिनेश कुमार ¨सह के द्वारा 99 निस्सहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण करते हुए उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता की स्मृति में कंबल वितरण किया है। कहा कि नर की सेवा ही नारायण सेवा है। इस मौके पर सुरेश्वर प्रसाद ¨सह, प्रतापेंद्र ¨सह, उमेश ¨सह, नरेश प्रसाद ¨सह, रमेश ¨सह, सीताराम ¨सह, हरेराम ¨सह आदि उपस्थित थे। कंबल पाकर आह्लादित गरीबों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। कंबल वितरण उपरांत दिनेश कुमार ¨सह के बड़े भाई हरेराम ¨सह द्वारा गरीबों के बीच भोजन भी कराया गया।

chat bot
आपका साथी