खराब पड़ा है नलकूप, मायूस किसान

सुपौल: पिपरा प्रखंड के कई पंचायतों में करोड़ों रूपये की लागत से लगाए गए दर्जनों नलकूप बेकार पडे़ हैं।

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 06:27 PM (IST)
खराब पड़ा है नलकूप, मायूस किसान

सुपौल: पिपरा प्रखंड के कई पंचायतों में करोड़ों रूपये की लागत से लगाए गए दर्जनों नलकूप बेकार पडे़ हैं। कहीं नहर नहीं तो कहीं पानी नहीं। लिहाजा निजी पंपसेट से सिंचाई के लिए मजबूर होने के कारण आर्थिक दृष्टि से कमजोर किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। दरअसल सरकारी नलकूप के भरोसे खेती करना संभव नहीं है। अब ऐसे में यहां नलकूप खराब रहने से किसानों की समस्या गहरा गई है। गौरतलब है कि किसान अपने खेत में बड़ी उम्मीद से फसल लगाते हैं, लेकिन सिंचाई के अभाव में सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अधिकांश कृषक खेती छोड़ कर रोजगार की तलाश में दिल्ली, पंजाब आदि जगहों के लिए पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। प्रखंड के रतौली, थुमहा, रामनगर, दीनापट्टी आदि पंचायतों में कई वर्षो से लगाए गए नलकूप बेकार पड़ा हुआ है। नतीजतन किसानों को सिंचाई के लिए दूसरे तरीकों पर निर्भर रहना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी