जिलाधिकारी ने किया प्रखंड व अंचल का निरीक्षण

संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल): जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 12:53 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 12:53 AM (IST)
जिलाधिकारी ने किया प्रखंड व अंचल का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने किया प्रखंड व अंचल का निरीक्षण

संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल): जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के मरौना प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचते ही मौजूद कर्मियों के बीच खलबली मच गई और काफी गहमा-गहमी का माहौल बन गया। इस दौरान डीएम ने प्रखंड व अंचल कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किया व उपस्थित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। इसके बाद डीएम मरौना प्रखंड के ही लालपुर पहुंचे जहां आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 24 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को पोशाक में नहीं देख डीएम बिफर पड़े और सेविका अहिल्या देवी से पूछा। परन्तु सेविका अहिल्या देवी भी आंगनबाड़ी की पोशाक में नहीं थी। तत्पश्चात डीएम ने प्राथमिक विद्यालय लालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित थे तो छात्रों की उपस्थिति भी कम पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित विद्यालय प्रधान व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लालपुर व लालपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 24 का निरीक्षण किया गया, जहां कई अनियमितताएं पाई गई। डीएम ने सम्बंधित विद्यालय प्रधान व आंगनबाड़ी सेविका से स्पष्टीकरण पूछने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी