नोटबंदी व शराबबंदी के नाम पर सरकार ने लोगों को ठगा : यदुवंश

फोटो फाइल नंबर-9एसयूपी-6 संवाद सूत्र, मरौना(सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के सरोजाबेला पंचायत स्थित पंच

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 12:11 AM (IST)
नोटबंदी व शराबबंदी के नाम पर सरकार ने लोगों को ठगा : यदुवंश
नोटबंदी व शराबबंदी के नाम पर सरकार ने लोगों को ठगा : यदुवंश

फोटो फाइल नंबर-9एसयूपी-6

संवाद सूत्र, मरौना(सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के सरोजाबेला पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राजद के पिपरा विधायक सह जिलाध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह राजद का संकल्प बैठक है। कहा कि सरकार जनविरोधी हो गई है। हमें जागरूक होने की जरूरत है। जब तक हम एक नही होंगे, हमारा संगठन मजबूत नहीं होगा। दिन प्रतिदिन, डीजल-पेट्रोल आदि का मूल्य बढ़ता ही जा रहा है। सरकार ने पहले लोगों को नोटबंदी के नाम पर लूटा, फिर शराबबंदी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया। कालाधन वापस लाउंगा, छात्र-छात्राओं को किताब नहीं दिया गया और परीक्षा ली जा रही है। कहा लोकतंत्र खतरे में है। यहां हमारी बहू-बेटी सुरक्षित नहीं है। बालिका गृह की घटना को उजागर करने वाले मीडिया कर्मी पर रोक लगा दी गई है। बैठक में दिनेश प्रसाद यादव, रामनाथ मंडल, सुभाष यादव, जीवछ यादव, अभिषेक बबलू, सत्य नारायण यादव, अशोक यादव, बालेश्वर यादव, भोला मंडल, रामनारायण यादव, रामविलास यादव, बालेश्वर यादव, बद्री नारायण ठाकुर, महाबीर मस्ताना, राजाराम यादव, राजदेव यादव, जगदीश पंडित, तेतर यादव, रामबालक यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी