ससुर ने की पुतोहू की गला घोट की हत्या

By Edited By: Publish:Fri, 12 Sep 2014 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 12 Sep 2014 06:34 PM (IST)
ससुर ने की पुतोहू की गला घोट की हत्या

पिपरा(सुपौल),संवाद सूत्र:पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड नंबर 4 भुड़ारही में हुई घरेलू विवाद में ससुर ने पुतोहू की गुरूवार की रात्रि गला घोट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना के अनि श्याम सुन्दर सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में कर ससुर कारी साह को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार भुड़ारही निवासी किरण देवी (23 वर्ष) का अपनी सास से झगड़ा हुआ। इससे गुस्साये ससुर ने पुतोहू की गला घोट कर हत्या दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मृतका को एक साल की बेटी है तथा पति दिल्ली में कमा रहा है।

chat bot
आपका साथी