दूसरे गुट ने भी किया मुखिया संघ के अध्यक्ष का चयन

सिवान। मुखिया संघ के चुनाव से दूसरे गुट ने रविवार को एक बैठक बुलाई। इस गुट ने अपना अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 03:04 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 03:04 AM (IST)
दूसरे गुट ने भी किया मुखिया संघ के अध्यक्ष का चयन

सिवान। मुखिया संघ के चुनाव से दूसरे गुट ने रविवार को एक बैठक बुलाई। इस गुट ने अपना अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया। यह बैठक बड़हरिया सदर पंचायत की मुखिया रुखशाना परवीन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उस बैठक के बाद एक प्रेस विज्ञत्ति जारी कर बताया गया कि मुखिया संघ का अध्यक्ष सदरपुर के मुखिया कफील अहमद को मुखिया संघ का अध्यक्ष का चुना गया। साथ ही सचिव के रूप में रुखशाना परवीन का चुनाव किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अमिंदर माझी का चयन किया गया। आज जिस गुट ने बैठक बुलाई थी, उसने 20 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। सनद रहे कि पहले गुट ने मुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में भोपतपुर के मुखिया अच्छेलाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया था, जिससे दूसरा गुट नाराज चल रहा था। हालाकि यह पद संवैधानिक नहीं है, फिर भी बड़हरिया प्रखंड के 30 मुखिया इस मामले में दो गुटों में बंटे हैं।

chat bot
आपका साथी