Siwan News: एसआइटी पर फायरिंग करने वाला पिस्टल के साथ गिरफ्तार, खतरनाक पिस्टल और गोली के साथ दबोचा गया

Siwan News Today सिवान के नगर थाना क्षेत्र के गुलजार बाजार से शुक्रवार की दोपहर एक बदमाश को एसआइटी व नगर थाना की टीम ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश को नगर थाना के सुपुर्द कर दिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि गश्त के दौरान एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

By Tarun Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Sat, 20 Apr 2024 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2024 04:45 PM (IST)
Siwan News: एसआइटी पर फायरिंग करने वाला पिस्टल के साथ गिरफ्तार, खतरनाक पिस्टल और गोली के साथ दबोचा गया
सिवान में एसआईटी पर गोली दागने वाला अपराधी गिरफ्तार (जागरण)

HighLights

  • सिवान में एसआईटी पर गोली दागने वाला अपराधी गिरफ्तार
  • पुलिस कस्टडी में लेकर कड़ाई से कर रही पूछताछ

जागरण संवाददाता,सिवान। Siwan News: नगर थाना क्षेत्र के गुलजार बाजार से शुक्रवार की दोपहर एक बदमाश को एसआइटी व नगर थाना की टीम ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश को नगर थाना के सुपुर्द कर दिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि गश्त के दौरान एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बदमाश हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा निवासी अनवर हुसैन के पुत्र मोहम्मद फरहान है। इसके पास से एक पिस्टल व पांच गोली बरामद हुई। पुलिस ने उसे पूछताछ कर शनिवार को जेल भेज दिया।

बता दें कि गिरफ्तारी के दौरान बदमाश ने स्वयं को बचने के लिए एसआइटी पर पिस्टल से फायरिंग भी की थी। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। वहीं पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार कर दिया।

सिवान में विवाहित का करंट लगाकर हत्या

सिवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के बरहोगा यदु बढ़ई टोला में शुक्रवार की रात मारपीट के बाद बिजली का करंट लगाकर रूबी की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका रूबी कुमारी के भाई बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी हरिनारायण ठाकुर के पुत्र मुकेश ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर मृतका के पति रंजीत ठाकुर, ससुर फुलेश्वर ठाकुर के अलावा सास, देवर सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।

पुलिस मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है, वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Board Result 2024: 10वीं के बाद 10 दिनों में ही घोषित हो जाएंगे 12वीं के नतीजे भी, पढ़ें अपडेट

Hemant Soren के मामले में नया मोड़! सद्दाम की डायरी ने खोल दिए कई राज, प्लॉट नंबर 1055 के लिए...

chat bot
आपका साथी