सात वर्षीय मासूम संग दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

सिवान। लकड़ीनबीगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक सात वर्षीय मासूम संग दुष्कर्म की घ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:08 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:08 PM (IST)
सात वर्षीय मासूम संग दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
सात वर्षीय मासूम संग दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

सिवान। लकड़ीनबीगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक सात वर्षीय मासूम संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर महिला थाना में गांव के ही जयराम प्रसाद को आरोपित किया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिए गए आवेदन में बच्ची के पिता ने लिखा है कि सोमवार की संध्या करीब साढ़े चार बजे वह छठ घाट की सफाई कर रहा था। उस समय घाट पर उसकी बेटी भी वहीं मौजूद थी। इसी बीच गांव के जयराम यादव मेरी पुत्री को अपनी बातों में फंसा कर पास के मंदिर के पीछे लेकर चला गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब बच्ची रोते हुए पास में आई तो उसने सारी बात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। वहीं महिला थाना ने दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी