छठ घाटों की सफाई में जुटे ग्रामीण, लाइट व सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में रविवार को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 05:41 PM (IST)
छठ घाटों की सफाई में जुटे ग्रामीण, लाइट व सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था
छठ घाटों की सफाई में जुटे ग्रामीण, लाइट व सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था

जाटी, सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में रविवार को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू होते ही ग्रामीण अपने-अपने यहां छठ घाटों की सफाई में युद्ध स्तर से जुट गए हैं। वे इसमें कोई कमी न हो इसका ख्याल रखते हुए सुबह से ही छठ घाटों पर कुदाल, खुरपी, टोकरी आदि के साथ पहुंच छठ घाटों की मरम्मत तथा सफाई के साथ छठ प्रतिमा की भी मरम्मत एवं रंगाई-पोताई में जुट गए हैं।

रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा छठ घाट की सफाई युद्ध स्तर से की जा रही है। प्रखंड के

काली स्थान सागरा पोखरा घाट, सरयू नदी के कौसड़, गंभरार, नरहन, राजपुर, लक्षपुर सहित सरयू नदी के तट स्थित घाटों की मरम्मत

एवं सफाई शुरू कर दी गई है। सरयू नदी के तट आदर्श ग्राम में घाट खतरनाक होने के कारण स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों द्वारा इसे श्रमदान से घाटों को बनाने का प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं मैरवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ की तैयारी तेज कर दी गई है। घाट की सफाई में ग्रामीण जुट गए हैं। सफाई के साथ ही छठ की रंगाई पुताई भी होने लगी है। सेवतापुर मुखिया ¨पकी देवी और कबीरपुर मुखिया अशोक कुमार प्रजापति ने अपने-अपने पंचायतों के छठ घाटों का निरीक्षण शनिवार को किया। छठ घाट के निरीक्षण के दौरान मुखिया ¨पकी देवी के साथ रमेश कुमार ¨सह, उमेश कुमार ¨सह, दारोगा प्रसाद और कई वार्ड सदस्य भी थे। बसंतपुर प्रखंड में भी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन छठ घाट को आकर्षक बनाने, छठ व्रतियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सड़क एवं छठ घाटों की मरम्मत, छठ प्रतिमा की मरम्मत एवं रंग-रोगन युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। शनिवार को महंथ अनुपम दास, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, गांधी सेवा न्यास के अध्यक्ष श्रीकृष्ण साह, कोषाध्यक्ष कनवर लाल, अरुण ¨सह, हाकिम ¨सह ने इन घाटों का निरीक्षण किया। वहीं रालोसपा के राज्य परिषद सदस्य श्रीराम कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के पकड़ी बंगाली छठ घाट की सफाई की जा रही है। कुशवाहा ने बताया कि यहां छठ व्रतियों की सुविधा के लिए लाइट एवं सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

----

मुखिया ने कराई छठ घाट की सफाई

संसू, हसनपुरा (सिवान) : लोक आस्था का महापर्व को प्रखंड के संबंधित सभी छठघाटों की साफ-सफाई कार्य जोरों पर चल रहा है। प्रखंड के अरंडा पंचायत की मुखिया पूनम देवी ने अपने मद से स्थानीय नरवा घाट की साफ-सफाई कराई। मुखिया ने बताया कि प्रत्येक साल की तरह छठघाट पर लाइ¨टग की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मोतीलाल प्रसाद, विजय शर्मा, परमात्मा प्रसाद, सुनील पाठक, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, राजेश रावत, लक्ष्मण राम, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

---

छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण

संसू, लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड के नरहरपुर और मदारपुर राजपूत टोला में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार ¨सह और मानव अधिकार संरक्षण के विधानसभा प्रभारी रमेश ¨सह ने गरीब, असहाय छठ व्रती रमापति कुंअर, सोना देवी, रंगलाल मांझी, शिवलाल महतो, ओंकार राम, शिव चंद्र साह, धुरंधर प्रसाद, शंकर ¨सह, सोना देवी, उर्मिला, कलावती समेत दर्जनों लोगों के बीच छठ पूजा सामग्री, फल, वस्त्र दिया तथा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अभिषेक कुमार ¨सह, मनीष ¨सह, मुन्ना तिवारी, किसान सलाहकार सुजीत ¨सह, विवेक ¨सह, श्रीबाबू आदि उपस्थित थे। दीपक ¨सह और रमेश ¨सह ने कहा कि कमजोर एवं असहायों की सेवा करना ही ईश्वर की असली सेवा है।

chat bot
आपका साथी