शादी का झांसा दे युवती के साथ दुष्कर्म

सिवान । महिला थाना ने बुधवार को एक गर्भवती युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज क

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST)
शादी का झांसा दे युवती के साथ दुष्कर्म

सिवान । महिला थाना ने बुधवार को एक गर्भवती युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के दो घंटे बाद ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार युवक बड़हरिया स्टैंड निवासी विश्वकर्मा भगत बताया जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ माह पूर्व मैरवा की एक लड़की के साथ विश्वकर्मा को प्रेम हो गया। इसके बाद विश्वकर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब लड़की ने शादी की बात कही तो उसे दिल्ली ले जाने की बात कही। दिल्ली ले जाने के क्रम में विश्वकर्मा ने उसे बीच रास्ते में छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो विश्वकर्मा के घरवालों ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उसने बुधवार को महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। युवती गर्भवती है।

chat bot
आपका साथी