अब इंटर तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होगी पढ़ाई

इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान द्वारा जिलास्तर पर कवायद शुरू कर दिया गया है।हद्मरीहिहीकरिहीारीरेकिरद्योकिरिद्याेिकिे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 06:35 AM (IST)
अब इंटर तक  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होगी पढ़ाई
अब इंटर तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होगी पढ़ाई

सिवान। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में प्रखंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के लिए अच्छी खबर है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को सार्थक बनाने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अब 12 वीं तक की पढ़ाई होगी, इससे जिले भर की हजारों छात्राओं को फायदा होगा। इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान द्वारा जिलास्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। अभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कक्षा 6 से 8 तक ही संचालित है और हर प्रखंड में एक यानी जिले में 19 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनके कक्षा 12 तक होने से जिले के प्रखंडों में रहने वाली बेटियों को फायदा होगा। इन स्कूलों में हजारों छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। ये सभी विद्यालय आवासीय हैं।

सीटों की संख्या में भी होगा इजाफा

अभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सीटों की संख्या सौ-सौ है। अब इनकी सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। सभी स्कूलों में चार कक्षाएं बढ़ेंगी। सत्र 2019-20 से इन्हें विस्तारित किया जा सकता है। इन विद्यालयों में अब जल्द ही अपग्रेड के हिसाब से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। जहां भवन की कमी है, वहां भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सभी संसाधनों को पूरा किया जाएगा। पहले से संचालित विद्यालयों में अपग्रेड करने के लिए चिह्नित 11 जगहों पर भूमि की स्थिति, एनओसी सहित अन्य जरूरी कार्य पहले कर लिया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

विभाग ने 11 प्रखंडों में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को 12 वीं कक्षा तक संचालित करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

बहुत जल्द ही कक्षाएं संचालित की जाएगी। जहां भवन की कमी होगी वहां निर्माण कराया जाएगा।

दिलीप कुमार , डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान, सिवान

chat bot
आपका साथी