विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों को किया आरोपित

सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में शनिवार की रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी। जानकारी होने पर वहां पहुंचे मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नौतन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:06 PM (IST)
विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों को किया आरोपित
विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों को किया आरोपित

सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में शनिवार की रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी। जानकारी होने पर वहां पहुंचे मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नौतन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना को लेकर मृतका के चाचा ने नौतन थाना में अपनी भतीजी के पति और ससुर को नामजद किया है। बताते हैं कि मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर भेड़िहारी टोला के पारस पाल की बेटी शिल्पा की शादी इसी वर्ष 24 मई को नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी गौनेश्वर पाल उर्फ मुन्ना के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद ससुराल वाले विवाहिता शिल्पा देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शिल्पा के चाचा बच्चा पाल ने पुलिस को बताया है कि उनकी भतीजी फोन कर हमेशा यह बात करती थी और रोती थी। उन्होंने कहा है कि शादी में ज्यादा दहेज दिया गया था। एक दिन पूर्व भतीजी के ससुराल से किसी ने फोन कर बताया कि शिल्पा की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वे घरवालों और गांव के कुछ लोगों के साथ वहां गए तो भतीजी को मृत अवस्था में पाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि गले में किसी चीज से दबाए जाने का निशान देखा है जिससे प्रतीत हुआ कि शिल्पा की हत्या किसी चीज से गला दबाकर की गई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्हें भतीजी के पति गौनेश्वर पाल और ससुर रामायण पाल को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी