दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास

नौतन थाना क्षेत्र मे दहेज में चारपहिया के लिए पति द्वारा पत्नी को जलाने का प्रयास किया गया। इसकी एफआइआर थाने में दर्ज करा दी गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 02:48 AM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 02:48 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास

सिवान। नौतन थाना क्षेत्र मे दहेज में चारपहिया के लिए पति द्वारा पत्नी को जलाने का प्रयास किया गया। इसकी एफआइआर थाने में दर्ज करा दी गई है।

बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी हरेंदर साह की पुत्री प्रियंका का विवाह नौतन जगदेव भगत के टोला निवासी छठू साह के पुत्र राजू गुप्ता के साथ चार माह पूर्व में हुआ था। दहेज मे मोटरसाइकिल, गहने, एक लाख रुपये समेत और अन्य सामान दिए गए थे। विवाह के दो माह बाद से ही दहेज मे चार पहिया गाड़ी के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। दो नवंबर की रात मे पति द्वारा विवाहिता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। महिला के हल्ला करने पर आस पास के लोगों द्वारा उसे बचाया गया। उसी समय से विवाहिता अपने पिता के घर पर रह रही है। महिला ने इस संबंध में पति के किसी दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध का भी आरोप लगाते हुए नौतन थाने में न्याय की गुहार लगाई है। नौतन थाना प्रभारी मुमताज आलम ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी