डीवीएम में मनी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती

शहर के कंधवारा पकवलिया ढाला स्थित डीवीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Oct 2017 03:09 AM (IST) Updated:Sun, 15 Oct 2017 03:09 AM (IST)
डीवीएम में मनी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती
डीवीएम में मनी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती

सिवान। शहर के कंधवारा पकवलिया ढाला स्थित डीवीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य जेबा तस्लीम ने डॉ. कलाम की महानता एवं देश के लिए उनके योगदान से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम स्वयं को एक शिक्षक के रूप में देखना पंसद करते थे। इसलिए उनके सम्मान में इस दिवस को स्टूडेंट्स डे अर्थात विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. केएन ¨सह तथा चेयरमैन चंद्रशेखर ¨सह ने भी स्टूडेंट्स डे पर बच्चों को बधाईयां दीं तथा इन महान हस्ती के नक्शेकदम पर चलने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी