डीसीएलआर ने बाढ़ प्रबंधन के लिए दिए निर्देश

सिवान। लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को भूमि उप समाहत्र्ता सह डीसीएलआर

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 03:05 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 03:05 AM (IST)
डीसीएलआर ने बाढ़ प्रबंधन के लिए दिए निर्देश

सिवान। लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को भूमि उप समाहत्र्ता सह डीसीएलआर मधुसूदन प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संभावित बाढ़ को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई। डीसीएलआर ने नाव की स्थिति व प्रभावित समूह आदि के नवीकरण के लिए बीडीओ व सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी एवं प्रखंड-अंचल कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधित सुदृढ़ व्यवस्था की ससमय तैयारी के साथ-साथ कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संभावित बाढ़ में बचाव को लेकर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने बैठक के बाद कौशल विकास केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ आशीष कुमार मिश्रा, सीओ पंकज कुमार, बीसीओ नितिन रौशन, नीतीश कुमार सिंह समेत इंदिरा आवास सहायक, पर्यवेक्षक, राजस्व कर्मी, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी