सिवान में कृषि कानून के विरोध में धरना

केंद्र सरकार जारी कृषि कानून के विरोध में मैरवा रघुनाथपुर सिसवन दारौंदा गुठनी समेत विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को किसान महासभा खेग्रामस और एपवा के संयुक्त बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:18 PM (IST)
सिवान में कृषि कानून के विरोध में धरना
सिवान में कृषि कानून के विरोध में धरना

सिवान । केंद्र सरकार जारी कृषि कानून के विरोध में मैरवा, रघुनाथपुर, सिसवन, दारौंदा, गुठनी समेत विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को किसान महासभा, खेग्रामस और एपवा के संयुक्त बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई। धरनार्थियों ने नारा लगाया कि किसानों से गद्दारी और पूंजीपतियों से यारी नहीं चलेगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मैरवा प्रखंड कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए कबीरपुर मुखिया अशोक प्रसाद ने कृषि कानून को किसान विरोधी और जनविरोधी बताते हुए नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद बीडीओ को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में मुखिया अशोक प्रसाद, योगेंद्र कुशवाहा, जयराम यादव, इसाक अंसारी, उपेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मुखिया अजय चौहान, सरपंच संदीप कानू, सुरेंद्र शर्मा, जीशू अंसारी समेत कई शामिल थे।

दारौंदा प्रखंड मुख्यालय पर धरना को संबोधित करते हुए माले नेता पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि दिल्ली में इतनी ठंड में किसान 53 दिन से धरना पर बैठे हुए हैं, मोदी सरकार केवल नौटंकी कर रही। 9 बार की वार्ता हो चुकी है, लेकिन वार्ता के नाम पर केवल समय बर्बाद किया जा रहा है। मौके पर राघो प्रसाद, विनोद शर्मा, जगलाल यादव, दिनेश राम, धर्मेंद्र राम, लालबाबू राम, धर्मेंद्र प्रसाद, सुरेश साह, प्रदीप राम सहित सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में माले प्रखंड सचिव सत्येंद्र राम के नेतृत्व में धरना दिया गया तथा मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामसूरत शर्मा, नथुन पटेल, दशरथ पटेल, राधेश्याम चौहान, सुकेश राम, श्रीराम भगत, ददन पासवान, शारदा देवी, कुंती देवी, चंपा देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद थे। सिसवन प्रखंड कार्यालय में माले नेता व्यास यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मौके पर राजद नेता राजेश्वर यादव, अवधेश चौहान, विश्वकर्मा चौहान, टुनटुन यादव, अलगू सिंह, सतीश यादव, रामबालक प्रसाद, महंथ योगेंद्र दास, कृष्णा सिंह, उमाशंकर राजभर, केशव यादव, हृदयानंद यादव, नवल किशोर भगत, गौतम यादव, उमाशंकर राजभर, अर्जुन साह, बद्री राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। गुठनी प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर गजराज रांम, रमाजी चौधरी, राजकुमार राजराजभर, नवमीलाल पासवान, रवींद्र प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। इसके अलावा हसनपुरा प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर माले प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद, लालजी यादव, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र मांझी, संजर अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी