सिवान में ड्राइवर की हत्या, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

सिवान के मैरवा प्रखंड में अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया। अपराधियों ने युवक के गले को धारदार हथियार से रेत दिया था।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 03:50 PM (IST)
सिवान में ड्राइवर की हत्या, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
सिवान में ड्राइवर की हत्या, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

सिवान [जेएनएन]। सिवान के मैरवा प्रखंड में अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया। अपराधियों ने युवक के गले को धारदार हथियार से रेत दिया था। वहीं सिर को बुरी तरह कुचल दिया था। मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का नागेंद्र कुमार राम बताया जाता है। 

घटना की जानकारी सुबह में नहर किनारे शौच को गए लोगों को उसके क्षत-विक्षत शव को देखकर हुई। इसके बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को आक्रोशितों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।

जाम का नेतृत्व माले और राजद नेता कर रहे थे। इसके बाद एएसपी कांतेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन जब आक्रोशित नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। 

घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थोड़ी देर के लिए मैरवा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थी। बता दें कि मृतक पेशे से ड्राइवर था और बुधवार की शाम से अपने घर नहीं लौटा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने दो मोबाइल व एक जूता बरामद किया है। मोबाइल किसका है, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। 

chat bot
आपका साथी