जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सिवान : कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के राज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 09:20 PM (IST)
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सिवान : कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के राजेंद्र स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अमरेंद्र कुमार मिश्र ने पुरस्कार देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कार वितरण के दौरान डीपीओ ने कहा कि खेलों से भाइचारे को बढ़ावा मिलता है, पराजित खिलाड़ी को कभी निराश नहीं होना चाहिये। हार और जीत खेल का ही हिस्सा है। हार से सबक लेना चाहिये। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता महेंद्र उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज व अंडर 17 में विजेता विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय चनउर के बच्चों को डीपीओ ने सम्मानित किया। वहीं अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता धज्जू ¨सह उच्च विद्यालय के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खो खो के अंडर 19 के विजेता महेंद्र उच्च विद्यालय, रगवी में विजेता आलापुर उच्च विद्यालय व रिले रेस के बालक वर्ग में विजेता रहे विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बा¨गद्र नाथ पाठक, कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद ¨सह, फुटबॉल संघ के जिला सचिव जावेद अली, जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, शारीरिक शिक्षक संतोष ¨सह, मनोरंजन ¨सह, मनोज कुमार, रवि कुमार गुप्ता, रामसागर ¨सह, संजय पाठक, नीलेश ¨सह, विजय ¨सह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी