जिप अध्यक्ष पर अविश्वास की चर्चा आज

जासं, सिवान: जिप अध्यक्ष फौजदार चौहान को कुर्सी से बेदखल करने के लिए विरोधियों द्वारा लाये गए अवि

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 01:02 AM (IST)
जिप अध्यक्ष पर अविश्वास की चर्चा आज

जासं, सिवान: जिप अध्यक्ष फौजदार चौहान को कुर्सी से बेदखल करने के लिए विरोधियों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव चर्चा आज होगी। इसे लेकर दोनों खेमों ने अपनी-अपनी तैयारी कर रखी है। देर रात तक प्रस्ताव पेश करने वाले अध्यक्ष विरोधी पार्षद अन्य पार्षदों को एकजुट करने में जुटे रहे। वहीं अध्यक्ष समर्थक पार्षद भी अपनी रणनीति में व्यस्त रहे।

बताते चले कि जिप अध्यक्ष पर सौतेला व्यवहार करने सहित दर्जनों आरोप लगाते हुए जिला परिषद के 41 में से 24 पार्षदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इन लोगों ने उन्होंने एक नवंबर को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आरोप पत्र अध्यक्ष को देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस डीएम संजय कुमार सिंह को दिया था। इसके बाद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 21 नवंबर को चर्चा के लिए बैठक बुलाए जाने की घोषणा हो गई थी। गुरूवार को दोनों पक्ष पूरी तरह मुस्तैद हो गए थे। विरोधी गुट के लोगों ने लगभग सभी पार्षदों का मन टटोला है। उनके द्वारा मिले आश्वासन से वह बेफ्रिक हो चर्चा में बैठक में शामिल होने वाले है। वहीं कुर्सी खतरे में भांप अध्यक्ष भी पार्षदों को पाले में करने की कवायद में जुटे रहे। देर रात तक उनके समर्थकों ने भी विपक्ष के पार्षदों से मिले। इधर अध्यक्ष के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला पार्षद रामायण सिंह व सुनीता देवी ने दावा किया कि जिप अध्यक्ष के विरोध में 28 पार्षद पूरी तरह से एकजुट है और चर्चा बैठक में शामिल होकर उन्हें कुर्सी से बेदखल करके ही रहेंगे। वहीं अध्यक्ष फौजदार चौहान का कहना है कि विरोधियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। पार्षदों का बहुमत उनके साथ है और चर्चा बैठक में विरोधियों के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा। इधर सूचना यह भी है कि कई पार्षद इस बैठक में उपस्थित नहीं होंगे। अब चर्चा बैठक की बताएगी कि अध्यक्ष कुर्सी से बेदखल होते या फिर उनकी कुर्सी सलामत होती है।

chat bot
आपका साथी