जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बथनाहा का चुनाव संपन्न

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बथनाहा शाखा की बैठक इंद्रभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 12:45 AM (IST)
जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बथनाहा का चुनाव संपन्न
जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बथनाहा का चुनाव संपन्न

सीतामढ़ी। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बथनाहा शाखा की बैठक इंद्रभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला मंत्री सह चुनाव पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद ¨सह एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष सचिदानंद कुमार की देखरेख में सर्वसम्मित से संघ का चुनाव किया गया। इंद्रभूषण प्रसाद अध्यक्ष एवं अभिषेक कुमार प्रखंड मंत्री चुने गए। कमोद कुमार कोषाध्यक्ष, अमित कुमार संयुक्त मंत्री, मालती झा उपाध्यक्ष, मीरा कुमारी महिला उप समिति संयोजिका तथा राखी कुमारी उप संयोजिका चुनी गई। वहीं, प्रभा कुमारी एवं रामरती कुमारी जिला प्रतिनिधि तथा प्रतिमा टोपो अनुमंडल प्रतिनिधि चुनी गई। बैठक में सर्वसम्मित से 18 मार्च को होने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर कई कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी