छठ पर्व के बाद ट्रेन में यात्रियों की बढ़ी भीड़

सीतामढ़ी। छठ महापर्व के बाद गांव-घरों से लोग वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं। दूसरे प्रदेशों एवं महानगरों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन पर बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:33 AM (IST)
छठ पर्व के बाद ट्रेन में यात्रियों की बढ़ी भीड़
छठ पर्व के बाद ट्रेन में यात्रियों की बढ़ी भीड़

सीतामढ़ी। छठ महापर्व के बाद गांव-घरों से लोग वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं। दूसरे प्रदेशों एवं महानगरों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन पर बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों पकड़ने के लिए मंगलवार को जंक्शन पर यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। टिकट काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारे लगी थी। वैसे यात्री जो पहले से टिकट बुक नहीं करा सके थे वे अधिक परेशान दिख रहे थे। बुकिग काउंटर पर यात्रियों की भीड़ को ले रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए है। यात्रियों की भीड़ को ले स्थानीय रेल प्रशासन भी यात्रियों कि सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है। इसके मददेनजर रेलवे सुरक्षा बल के कमांडर धर्मेन्द्र कुमार अपने सहयोगी टीम लीडर आरपीएफ उपनिरीक्षक पीके झा एवं टी शिव बहादुर के अलावा दर्जनों आरक्षी के साथ स्टेशन और स्टेशन परिसर में यात्री सुरक्षा को लेकर बराबर गश्त लगाते दिखे। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर जंक्शन से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस, मेल एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा सवारी गड़ी और फास्ट पैसेंजर ट्रेन में साधन चेकिग अभियान भी चलाया जा रहा है। यात्रियों की एक एक सामान के साथ ट्रेन, रेलवे प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, विचरण क्षेत्र पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। आरपीएफ कमांडर कुमार बल के अधिकारियों व जवानों के साथ रेलवे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के बारे में आवश्यक सुझाव

दे रहे थे। यात्रियों से कहा कि अपरिचित यात्रियों द्वारा अनावश्यक मेल जोल बढ़ाने वाले वैसे यात्रियों द्वारा खाने-पीने की दी हुई कोई भी सामग्री का इस्तेमाल न खुद करे और ना ही किसी को करने दे। रेलवे प्लेटफार्म, ट्रेन के डब्बा, शौचालय आदि जगहों पर कोई भी लावारिस वस्तु दिखाई दे तथा सफर के दौरान ऐसे कोई व्यक्ति दिखाई पड़े तो तुरंत रेलवे द्वारा जारी किए गए टॉल फ्री नम्बर 182 पर सूचना दें। ताकि समय रहते रेलवे पुलिस आप यात्रियों को मदद कर सके।

chat bot
आपका साथी