पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

जिले की विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पद पर उप चुनाव की प्रक्रिया की शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 11:32 PM (IST)
पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

सीतामढ़ी। जिले की विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पद पर उप चुनाव की प्रक्रिया की शुरू हो गई है। बुधवार से इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन, पहले दिन एक भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। डुमरा प्रखंड चुनाव कार्यालय में पहले दिन एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं किया। हालांकि, रिक्त वार्ड सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन को लेकर रसीद कटाई है। इनमें विशुनपुर वार्ड छह के वार्ड सदस्य के रिक्त पद के लिए नीतीश कुमार व परोहा पंचायत के वार्ड 13 की इंदु देवी शामिल हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पांच पद रिक्त हैं। भासर मछहा उत्तरी में मुखिया पद तथा विशुनपुर वार्ड चार, मेहसौल पश्चिमी वार्ड दस, परोहा वार्ड 13 व रसलपुर वार्ड दो में वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव होना है। 20 फरवरी तक प्रतिदिन 11 से 4 बजे तक कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है। 21 फरवरी को संवीक्षा होगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 23 फरवरी संध्या 4 बजे तक है। मतदान 10 मार्च को प्रात: 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। प्रखंड कार्यालय में ही 12 मार्च को मतगणना कर परिणाम की घोषणा व प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

पुपरी: प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों पर होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में नामांकन की प्रक्रिया शुरु की गई। प्रथम दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। आगामी 20 फरवरी तक चलने वाले नामांकन प्रक्रिया के लिए मनरेगा पीओ विनीत कुमार झा और एमओ अमीत कुमार ¨सह को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रागनी साहू ने बताया कि पंचायतों में रिक्त पड़े चार पदों पर उपचुनाव होना है। इसमें पुपरी पंचायत में पंचायत समिति का एक पद, रामनगर वेदोल, भिट्ठाधर्मपुर व गाढा पंचायत में वार्ड सदस्य के एक-एक पद शामिल हैं।

सोनबरसा : पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों के उपचुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। उपचुनाव में प्रखंड के भलुआहा पंचायत समिति सदस्य के अलावा सोनबरसा वार्ड 13, इंदरवा वार्ड 14, बिशनपुर आधार वार्ड 01 तथा मढिया वार्ड 01 में वार्ड सदस्य पद के रिक्त पद के लिए चुनाव होना है। पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदधिकारी निरंजन कुमार ने कहा है कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल प्रसाद व सांख्यिकी पदाधिकारी अबुल अहमद करीमी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी