सोनबरसा में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का पथ निर्माण मंत्री ने किया शिलान्यास

सीतामढ़ी। पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने शनिवार को सोनबरसा में करोड़ों से लागत बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 12:11 AM (IST)
सोनबरसा में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का पथ निर्माण मंत्री ने किया शिलान्यास
सोनबरसा में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का पथ निर्माण मंत्री ने किया शिलान्यास

सीतामढ़ी। पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने शनिवार को सोनबरसा में करोड़ों से लागत बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 12 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी-सोनबरसा के मध्य भुतही, दोस्तिया और चिलरा बाईपास से सोनबरसा चौक,पटेल नगर पथ होते हुए हनुमान मंदिर सीमा चौक तक सड़क का निर्माण होना है। इससे पूर्व भुतही पंचायत के मुखिया मनोज कुमार के आग्रह पर भुतही से चिरैया मोड़ तक बनने वाली सड़क का फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य की उन्होंने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद श्री नन्दीपत जीतू उच्च विद्यालय के प्रांगण में उन्होंने सभा को संबोधित किया। मंत्री यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि पर दूसरी बार आने का मौका मिला। विधानसभा से तीन सौ करोड़ो रुपये सड़क निर्माण के लिए आवंटित किया गया है। गांव से लेकर मोहल्ले तक सड़कों का जाल विछाया जा रहा है। उन्होंने विधायक गायत्री देवी की सराहना करते हुए कहा कि रामनरेश यादव छोटे भाई हैं तो गायत्री देवी बहू हैं। माननीयों ने जर्जर सड़क की ओर मंत्री का ध्यान खींचा मेजरगंज के विधायक दिनकर राम ने मंत्री से आग्रह किया कि सोनबरसा- मेजरगंज पथ काफी जर्जर है। बाढ़ से तबाही के बाद पथ की हालत और भी खराब हो चुकी है। पूर्व सांसद नवल किशोर यादव ने कहा कि सोनबरसा से नरगा पथ पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। उस पथ की ओर उन्होंने ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक गायत्री देवी ने अररिया से जयनगर पथ की मरम्मति की मांग की। मंत्री नंद किशोर यादव ने सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। सभा को सांसद सुनील कुमार पिटू व पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा ने भी संबोधित किए। अध्यक्षता विधायक गायत्री देवी व संचालन पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद राज किशोर सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह, उप प्रमुख जय किशोर साह ललित, रघुनाथ प्रसाद, मनोज बैठा, मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, जुगेश्वर मंडल, पूर्व मुखिया कमलदेव महतो, सुरेश पटेल हरिश्चंद्र राय बिलट यादव, विनोद यादव, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय पूर्वे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी