खेल समाज को एकजुट करने का माध्यम

भाजपाइयों ने सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की Þमन की बातÞ कार्यक्रम को सुना।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 12:46 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 12:46 AM (IST)
खेल समाज को एकजुट करने का माध्यम
खेल समाज को एकजुट करने का माध्यम

सीतामढ़ी। भाजपाइयों ने सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की Þमन की बातÞ कार्यक्रम को सुना। मण्डल अध्यक्ष राम आधार महतो ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के द्वारा कई विषयों की चर्चा की। हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच की चर्चा करते हुए कहा-खेल समाज को एकजुट करने और युवाओं की प्रतिभा को खोज निकालने का एक बेहतरीन तरीका है। 21 जून को विश्व योग दिवस की चर्चा में कहा कि योग सभी सीमाओं को तोड़कर लोगों को जोड़ने का काम करता है।1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकिस्तक दिवस की अग्रिम बधाई दी। 2019 में गुरु गो¨वद ¨सह का 550 वां प्रकाश पर्व है और जालियांवाला बाग कांड के 100 साल पूरे हो रहे हैं। हम इन्हें कैसे याद रखे इस पर सोचने की जरूरत है। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि हमें एकता और भाईचारे के साथ देश की प्रगति के लिए काम करते रहना चाहिए। संत गुरु कबीरदास के बारे में कहा कि वे सामाजिक समरसता पर जोर देते थे। अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने में उनका बहुत योगदान है।साथ ही उन्होंने किसान, डिजिटल इंडिया और जीएसटी की चर्चा भी की। इस कार्यक्रम को बूथों तक सुनाने में भगवत शरण ¨सह, पंकज ¨सह रवि, रविन्द्र प्रसाद, गौतम राम आ•ाद, सुरेश नन्दन ठाकुर, शिवराम ¨सह, उमेश प्रसाद ¨सह, संजय ¨सह, नवल किशोर ¨सह, राकेश कुमार, रौशन झा, लाल बाबू साह, उत्सव झा, भाग्य नारायण ¨सह, राम पुकार साह, संजीव ¨सह आदि कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी