नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर, अश्लील वीडियो बनाया, दो गिरफ्तार

बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई एक नाबालिक को कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:13 AM (IST)
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर, अश्लील वीडियो बनाया, दो गिरफ्तार
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर, अश्लील वीडियो बनाया, दो गिरफ्तार

सीतामढ़ी। बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई एक नाबालिक को कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की एवं अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद लड़की को छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि किसी को घटना की जानकारी दी तो वीडियो वायरल कर देगा। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें विष्णुपुर तेलियाही टोला निवासी रितेश कुमार उर्फ ध्यानी साह, सूरज कुमार महतो एवं आठ - दस अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए रितेश एवं सूरज को गिरफ्तार कर लिया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुत्री को उठाए जाने की सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचित किया। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। घर आकर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई।

chat bot
आपका साथी