सीताराम नाम जप यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

सोनबरसा प्रखंड के मधेसरा पंचायत मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर परिसर मे ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय सीताराम नाम जप का शुभारंभ किया गया। यज्ञ को लेकर पहले दिन 108 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 01:26 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 01:26 AM (IST)
सीताराम नाम जप यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
सीताराम नाम जप यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

सीतामढ़ी । सोनबरसा प्रखंड के मधेसरा पंचायत मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर परिसर मे ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय सीताराम नाम जप का शुभारंभ किया गया। यज्ञ को लेकर पहले दिन 108 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर से निकल कर विभिन्न रास्तों से गाजे -बाजे के साथ मढि़या मठ स्थित तालाब से जल लेकर कर पुन: राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में कलश को स्थापित कर यज्ञ को विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच प्रारंभ किया गया। कलश शोभा यात्रा एवं यज्ञ का नेतृत्व पंचायत के मुखिया मधुकर कुमार झा, उप सरपंच पति सुरेंद्र महतो, जितेंद्र झा, सुधीर झा, अशोक सिंह, पवन झा, राम चंद्र राउत, विलास राम, विरदी दास कर रहे है। मालूम हो कि सीताराम नाम जाप गांव में हर वर्ष के भांति करीब दस वर्षो से लगातार मनाया जा रहा है। यज्ञ स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। कोरोना गाइडलाइन का भी ख्याल रखा जा रहा है। सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार से वाह्य खर्च में आएगी कटौती

सीतामढ़ी : पुनौरा धाम में ब्रह्मर्षि सेना की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की ओर से निशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। संयोजक डॉ. राजीव कुमार काजू ने सामूहिक उपनयन संस्कार एवं ग्राम स्तर पर संपर्क कर संगठन के विस्तार का प्रस्ताव रखा। पूर्व अध्यक्ष सह संयोजक अवनीश कुमार ने कहा पिछले वर्ष भी ब्रह्मर्षि सेना अन्य संगठन के साथ मिलकर 117 अपने समाज के बरुआ का निशुल्क उपनयन कराया था। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए वह आयोजन सफल रहा । इस वर्ष भी इसी प्रकार सामूहिक उपनयन करने का प्रस्ताव स्वागत योग्य है। संयोजक आग्नेय कुमार ने कहा निशुल्क उपनयन संस्कार के आयोजन से वाह्य खर्चों में कटौती होगी। वही पैसा बच्चों के शिक्षा में लगेगा। सर्वसम्मति से 27 जनवरी से संपर्क अभियान आरंभ करने की योजना तैयार हुई। बैठक में चंदन सिंह, चितवन सिंह, सुमित कुमार सौरव, गौतम कश्यप, महेश कुमार, बुल्लू कुमार, रजनीश कुमार, रजनीश ऋषभ शाही,मोहन शर्मा, राकेश कुमार, विकास कुमार, महात्मा अवनीश,विमल कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी