पुण्यतिथि पर जनसंघ के भीष्म पितामह कैलाशपति को भाजपा ने किया नमन

डुमरा रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के कद्दावर नेता और भारतीय जनसंघ के बिहार के भीष्म पितामह माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 01:51 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 01:51 AM (IST)
पुण्यतिथि पर जनसंघ के भीष्म पितामह कैलाशपति को भाजपा ने किया नमन
पुण्यतिथि पर जनसंघ के भीष्म पितामह कैलाशपति को भाजपा ने किया नमन

सीतामढ़ी । डुमरा रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के कद्दावर नेता और भारतीय जनसंघ के बिहार के भीष्म पितामह माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि मुनेंद्र कुमार सिंह ने कहा कैलाशपति मिश्र अनुशासन प्रिय नेता थे। सर्वमान्य रूप से सर्व समाज के लिए जन संघ काल से ही पार्टी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। सीतामढ़ी की पावन धरती पर कितनी बार उनका आगमन हुआ और उनके कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा काफी सशक्त और मजबूत हुई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. उमेश चंद्र झा ने कहा कैलाशपति मिश्र के नेतृत्व में जनसंघ रूपी वृक्ष के नीचे बिहार भाजपा पल्लवित और पुष्पित हुआ है। उन्होंने संगठन को अनुशासन और एकता में बांधकर संगठन विचारधारा को जन प्रिय और लोकप्रिय बनाया। जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह ने कहा कैलाशपति मिश्र संगठनात्मक बैठक में बड़े ही अनुशासन के साथ बैठक लेते थे। कोई भी व्यक्ति बीच में बेवजह बोल नहीं सकता था। लेकिन सामान्य से सामान्य कार्यकर्ताओं का ख्याल रखते थे। जिलाध्यक्ष सिंह ने कुशीनगर एवं तारापुर विधानसभा उपचुनाव की जीत पर राजग के प्रदेश नेतृत्व एवं सभी मतदाता को बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, भावनाथ मिश्रा, बृज नंदन प्रसाद, अरुण कुमार गोप, सुभाष केसरी, लिपि विश्वास, पल्लवी प्रदर्शनी, आग्नेय कुमार, राहुल शांडिल्य, अवनीश कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक देवेश कुमार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक संजय कुमार पप्पू ने सच्ची श्रद्धांजलि दी। स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब ह्लश्रस्त्रड्ड4

chat bot
आपका साथी