बिहार: JDU की महिला विधायक की दबंगई, घर में घुसकर महिला-पुरुष, बच्चों को पीटा

बिहार के सीतामढ़ी जिले में जदयू की महिला विधायक रंजू गीता पर घर में घुसकर एक परिवार के सभी सदस्यों को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने डीएम-एसपी से गुहार लगायी है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 08:14 AM (IST)
बिहार: JDU की महिला विधायक की दबंगई, घर में घुसकर महिला-पुरुष, बच्चों को पीटा
बिहार: JDU की महिला विधायक की दबंगई, घर में घुसकर महिला-पुरुष, बच्चों को पीटा

 सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के बाजपट्टी से जदयू की महिला विधायक व पूर्व मंत्री रंजू गीता और उनके अंगरक्षकों पर मारपीट के आरोप लगे हैं। एक परिवार के महिला-पुरुष-बच्चे सभी ने डीएम-एसपी के पास जाकर मदद की गुहार लगायी है। सबने जदयू विधायक पर पूरे परिवार को घर में घुसकर बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है।

घर के सभी पीड़ित लोग महिला-पुरुष और बच्चे सभी फरियाद लेकर डीएम और एसपी के यहां पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि विधायक ने खुद मारा पीटा और अपने बॉडीगार्ड्स से धक्के दिलाकर घर से बाहर कर दिया। विधायक के चार बॉडीगार्ड्स हैं। विधायक ने उनके घरों पर कब्जा कर लिया है।

हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक इस परिवार में मकान-जमीन को लेकर अर्से से विवाद गहराया हुआ है। परिवार के लोगों को हालांकि डीएम-एसपी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर कलेक्ट्रेट में काफी सतर्कत बरती जा रही है, जिसकी वजह से ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स उन्हें मिलने से रोक रहे हैं।

इधर, विधायक ने अपनी जान को खतरा बताया है और उन्होंने अपने ही सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत  उन्होंने पुलिस को आवेदन दिया है। विधायक ने इन पटीदारों से जमीन विवाद में अपनी जान पर खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा मांगी हैं।  

विधायक रंजू गीता  ने दिए आवेदन में बताया है कि उनका अपने पटीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। उनके पटीदारों के द्वारा जमीन का आधा हिस्सा मांगा जा रहा है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी