जलेश्वर महादेव मंदीर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जलेश्वर क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे जलेश्वर जिला के अंतर्गत महेंद्र चौक पर वसंत पंचमी के रोज बाबा जलेशवरनाथ पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jan 2018 02:27 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jan 2018 02:27 AM (IST)
जलेश्वर महादेव मंदीर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जलेश्वर महादेव मंदीर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जलेश्वर(नेपाल)। जलेश्वर क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे जलेश्वर जिला के अंतर्गत महेंद्र चौक पर वसंत पंचमी के रोज बाबा जलेशवरनाथ पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने बाबा जलेश्वरनाथ से सुख शांति समृद्धि की मन्नतें मांगी। खास तौर पर सीमावर्ती इलाका होने के साथ भारत से भी काफी संख्या में श्रद्धालु यहां भक्ति और श्रद्धा से पहुंचे। भारत के भिट्ठा पूर्वी,पश्चमी, लौवाही, सुरसंड,हनुमान नगर,चोरौत सहित कई गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चे भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक चलता रहा। दूसरी तरफ नेपाल क्षेत्र के लोग भी दूरदराज गांव सहित दर्जनों गांव से श्रद्धालुओं ने भी जलार्पण किया। मंदिर परिसर में फूल माला मिठाई श्रृंगार सामग्री एवं जलपान की दुकानें सजी रही। जबकि दर्जनों पंडे पुजारी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराने में व्यस्त दिखाई पड़े। बताते चलें कि वसंत पंचमी के रोज से होलिका दहन तक लगातार मेला यहां पूर्व से ही लगता आ रहा है। जलेश्वर धाम सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते भारत नेपाल के लोगों के लिए श्रद्धा और भक्ति का केंद्र ¨बदु है। जहां प्रतिवर्ष नेपाल के नुनथर पहाड़ स्थित बागमती नदी की पवित्र धारा से जल कॉवर पर बोझ कर हर साल सावन महीना में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। कहते हैं कि बाबा जलेश्वर नाथ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

chat bot
आपका साथी