गरीबों के रुपये से अमीरों की जेब भर रही सरकार : मंगनी लाल मंडल

बाजपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में राजद का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 06:44 PM (IST)
गरीबों के रुपये से अमीरों की जेब भर रही सरकार : मंगनी लाल मंडल
गरीबों के रुपये से अमीरों की जेब भर रही सरकार : मंगनी लाल मंडल

सीतामढ़ी। बाजपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में राजद का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, औराई विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव, सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार कुशवाहा,सुरसंड विधायक सैयद अबू दोजाना, विधान पार्षद दिलीप राय, जिलाध्यक्ष मो. शफीक खां व मुकेश लाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंडल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर जनता को जागरूक करें। क्योंकि, राज्य से केंद्र तक जुमलबाजों की सरकार है। गरीबों के छीनकर अमीरों की जेब भर रही है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। पूर्व मंत्री राय में कहा कि भाजपा वाले चुनाव के समय ही बड़ी-बड़ी बात करते हैं। चुनाव जीतने के बाद उनकी सारी बात धरी की धरी रह जाती है। पूर्व सांसद यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। दिन-प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं विद्यालय में शिक्षकों की कमी,अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, मरीजों के लिए दवा की कमी, कॉलेज में प्रोफेसरों की कमी है, जो सरकार की नाकामी बयां कर रही हैं। लालू यादव एकमात्र ऐसा नेता हैं, जो अभी वर्तमान की सरकार के विरोध में सत्य बोलने का काम करते हैं। इसलिए उनको और उनके पूरे परिवार के पीछे ईडी और सीबीआई एजेंसी को पीछे लगा दिया गया है। एमएलसी राय ने कहा कि तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता ने एनडीए सरकार की नींद हराम कर रखी है। इसीलिए डबल इंजन की सरकार किसी तरह चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को किसी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजना चाहती है। सीतामढ़ी विधायक कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं राक्षस राज कायम हो गया है। अपराधी के सामने पुलिस प्रशासन बौना हो चुका है। दिनदहाड़े गोलीबारी और हत्या की जा रही है, लेकिन सुशासन बाबू की अंतरात्मा नहीं जग रही है। सरकार का नियंत्रण प्रशासनिक व्यवस्था से गायब हो रहा है। आम लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ¨हदुओं मुस्लिम को लड़ाकर अपनी नाकामियों को छुपाने का काम कर रही है। युवा महासचिव चंद्रजीत प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार के 15 लाख गरीबों के खाते में भेजने का वादा तो पूरा हुआ नहीं उसके बदले जन धन योजना से खाता खोलकर उसमें मिनिमम बैलेंस के नाम पर रुपये काटे जाने का कार्य शुरू हो चुका है। जीएसटी व नोटबंदी कर के लोगों को परेशान किया गया। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मौके पर अजीत कुमार झा, तारकेश्वर प्रसाद यादव, मनोज कुमार, नंदकिशोर यादव, शैलेंद्र भूषण, सज्जन साहनी, दिलीप राय, रामजी मिश्रा, महादेव दास,मनोज कुमार आजाद, मो. जिलानी, शिवचंद्र मंडल, बृजेश पासवान, कर्मवीर पासवान, सुनील कुमार उर्फ छोटू,आफताब आलम, ¨रकू कुमारी, हरि किशोर महतो, महेंद्र राम,महेश प्रसाद ¨सह, बाबर, नंदलाल यादव, रामबली ¨सह, सुधीर कुंवर, मुखिया कमाल अहमद उर्फ कल्लू, देवीलाल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी