अपराध पर नकेल नहीं कसा तो कांग्रेस करेगी आंदोलन : शुक्ला

सीतामढ़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि जिले में बढ़ रही दुष्कर्म की घटना ¨चता का विषय है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM (IST)
अपराध पर नकेल नहीं कसा तो कांग्रेस करेगी आंदोलन : शुक्ला
अपराध पर नकेल नहीं कसा तो कांग्रेस करेगी आंदोलन : शुक्ला

सीतामढ़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि जिले में बढ़ रही दुष्कर्म की घटना ¨चता का विषय है। बैरगनिया में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से अभी जिलेवासी उबरे भी नहीं थे कि सुरसंड में बच्ची से हुई दुष्कर्म की घटना मानवता को शर्मसार कर दिया है। कहा कि सुरसंड में हुई बच्ची से दुष्कर्म की घटना से जिला पदाधिकारी डॉ रणजीत कुमार ¨सह नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार को अवगत कराया। वहीं उक्त घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से आग्रह किया कि 24 घंटे के अंतर्गत आरोपी की पहचान कर उसे सलाखों के अंदर बंद किया जाए। साथ ही सुरसंड, पुपरी, बैरगनिया, बेला, सोनबरसा, मेजरगंज सहित सीमावर्ती सभी इलाकों में सघन अभियान चलाकर शराब माफियाओं की शराब दुकानों को नष्ट किया जाए। अपराधियों पर नकेल कसी जाए और जिले को अपराध मुक्त हो सके। कहा कि नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक एवं समाहर्ता डॉ ¨सह ने आश्वस्त किया कि जिले को अपराध मुक्त किया जाएगा और शराब माफियाओं पर जल्द ही शिकंजा कस शराब के अड्डे को नष्ट करा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया कि अपराधियों पर नकेल कसने, सुरसंड एवं बैरगनिया के घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को सजा दिलाई जाए नहीं तो जिला कांग्रेस लोगों के सहयोग से उग्र आंदोलन करने पर उतारू होगी।

chat bot
आपका साथी