कर्तव्यपालन में कोताही को लेकर एक दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित

शिवहर। शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 11:50 PM (IST)
कर्तव्यपालन में कोताही को लेकर एक दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित
कर्तव्यपालन में कोताही को लेकर एक दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित

शिवहर। शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। कर्तव्यापालन में कोताही को लेकर एसपी ने नौ सिपाही और तीन चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी एसपी अनंत कुमार राय ने दी है। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा हैं कि, कतव्यपालन के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही दोषी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि, विधि व्यवस्था की बहाली के लिए सभी पुलिस पदाकिारी और कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। खासकर गश्ती और पैदल गश्ती पर जोर दिया गया है। ताकि, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय हो सके। आजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। एसपी द्वारा खुद गश्ती का निरीक्षण किया जाता रहा है। एसपी के निरीक्षण के दौरान नौ सिपाही और तीन चौकीदार समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले। लिहाजा, एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है।

एसपी ने बताया कि, अपराधमुक्त और नशामुक्त समाज निर्माण करना पुलिस महकमे की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए लगातार अभियान चलाकर अपराधी, शराब तस्कर और असामाजिक तत्वों को जेल भेजा जा रहा है। जिले में डायल 112 सेवा की भी शुरूआत की गई है। अब एक काल पर पुलिस संबंधित व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचेगी। इससे आम जनता को त्वरित इंसाफ और कानून व्यवस्था मजबूत होगी। अराध पर नकेल में भी मदद मिलेगी। एसपी ने बताया कि, सुबोध राय हत्याकांड में विराज मंडल नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। मामले की तहकीकात जारी है। अन्य आरोपित भी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी