नानपुर में 4.5 किलोग्राम गांजा बरामद, बाइक सवार गिरफ्तार

नानपुर थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव ने पुलिस बल के साथ जानीपुर खोपी में वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 07:32 PM (IST)
नानपुर में 4.5 किलोग्राम गांजा बरामद, बाइक सवार गिरफ्तार
नानपुर में 4.5 किलोग्राम गांजा बरामद, बाइक सवार गिरफ्तार

सीतामढ़ी । नानपुर थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव ने पुलिस बल के साथ जानीपुर खोपी में वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। उसकी बाइक की तलाशी ली गई तो डिक्की में काले थैले में रखे 4.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। उसकी जेब से 28,500 रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ करने के बाद उसकी पहचान जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया लालपुर निवासी स्व. रामानंद झा के पुत्र विजय ठाकुर के रूप में हुई। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी