पिता के खिलाफ मैदान में पुत्र

By Edited By: Publish:Mon, 22 Sep 2014 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 22 Sep 2014 01:04 AM (IST)
पिता के खिलाफ मैदान में पुत्र

मेजरगंज (सीतामढ़ी), संस : पैक्स चुनाव के दौरान प्रखंड के खैरवा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए घमासान होगा। यहां पिता व पुत्र मैदान में हैं। दोनों के बीच आमने-सामने की लड़ाई होगी। शुक्रवार को जहां पिता भगवत शरण सिंह ने नामांकन किया वहीं शनिवार को पुत्र विमल कुमार सिंह ने भी नामांकन कर मुकाबला रोचक बना दिया है। बताते चलें कि शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर जालसाजी मामले में वारंटी पूर्व प्रमुख सह निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने नामांकन किया था।

chat bot
आपका साथी