जिले के सभी सीओ को नोटिस

राजस्व वसूली में काफी पीछे रहने को लेकर जिला के सभी सीओ के खिलाफ कारण बताओ जारी हुआ।

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 02:50 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 02:50 AM (IST)
जिले के सभी सीओ को नोटिस

शेखपुरा। राजस्व वसूली में काफी पीछे रहने को लेकर जिला के सभी सीओ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक करते हुए अपर समाहर्ता जवाहर लाल सिन्हा ने की। इस बाबत बताया गया कि सीओ जिला में भू-राजस्व की वसूली में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। बताया गया कि तय टारगेट के विरुद्ध जिला में भू-राजस्व का मात्र 8.39 प्रतिशत ही राजस्व वसूल हो सका है। यही हाल दहन देहानी तथा बसेरा अभियान का भी है। इसी पर अपर समाहर्ता नेकार्रवाई करते हुए जिला के सभी सीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

chat bot
आपका साथी