शहर में हाथी-घोड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

शुक्रवार को हाथी-घोड़ों और ऊंट के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा लगभग छ: किमी की पैदल यात्रा करके समूचे शहर की परिक्रमा की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 09:04 PM (IST)
शहर में हाथी-घोड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
शहर में हाथी-घोड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

शेखपुरा । शुक्रवार को हाथी-घोड़ों और ऊंट के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा लगभग छ: किमी की पैदल यात्रा करके समूचे शहर की परिक्रमा की। यह कलश यात्रा शेखपुरा के पाश इलाके राजोपुरम कालनी से निकाली गई और समूचे शहर की परिक्रमा करके वापस फिर यहीं पहुंचा गई। असल में यह कलश यात्रा राजोपुरम कालनी में बने भव्य शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित की गई थी। इस मंदिर में कल रविवार को प्राण-प्रतिष्ठा का वैदिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। राजोपुरम कालनी में इस मंदिर का निर्माण स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से किया है। इस मंदिर के निर्माण पर लगभग 14 लाख रूपया खर्च आया है। शुक्रवार को आयोजित इस कलश यात्रा में कालनी के सभी परिवार के महिला-पुरूषों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर स्टेशन रोड से दल्लू चौक, चांदनी चौक, सिनेमा रोड होते हुए बाईपास होकर अरघौती पोखर पहुंचा और वहां से कलश में पवित्र जल भरकर फिर बुधौली, गिरिहींड़ा, जखराज स्थान, इंदाय होकर वापस आ गये। इस कलश यात्रा में शामिल महिलाएं समूचे रस्ते भजन-कीर्तन करती रहीं। इस बाबत लोगों ने बताया कि शेखपुरा शहर में कलश यात्रा का इतना भव्य आयोजन कई वर्षों के बाद पहली बार किया गया है। बताया गया कि इस मंदिर में शिव ¨लग के साथ हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित की जायेगी।

chat bot
आपका साथी