आंधी से कोई नुकसान नहीं, गर्मी से मिली राहत

बुधवार को आई आंधी से जिला में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बुधवार को आंधी के बाद जिला में मौसम सुहावना हो गया। आंधी के बाद लोगों को गर्मी से भी बड़ी राहत मिली। आंधी आने के बाद जिला में तापमान में भरी गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:49 AM (IST)
आंधी से कोई नुकसान नहीं, गर्मी से मिली राहत
आंधी से कोई नुकसान नहीं, गर्मी से मिली राहत

शेखपुरा । बुधवार को आई आंधी से जिला में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बुधवार को आंधी के बाद जिला में मौसम सुहावना हो गया। आंधी के बाद लोगों को गर्मी से भी बड़ी राहत मिली। आंधी आने के बाद जिला में तापमान में भरी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार को आंधी के बाद यह गिरकर दोपहर में 26 डिग्री पर आ गया। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि तापमान में यह गिरावट अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। इधर बुधवार को सुबह से ही मौसम का रुख बदला-बदला रहा। दोपहर से कुछ पहले तेज आंधी भी आई। मगर जिला में कहीं भी बारिश की सूचना नहीं है। बारिश की आशंका से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अभी अगर बारिश हो गई तो गेहूं की तैयार फसलों के साथ प्याज की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है। इधर बुधवार को आंधी और रहकर तेज हवा की वजह से बिजली की आपूर्ति तरह बाधित रही।

chat bot
आपका साथी