शेखोपुरसराय में वज्रपात से एक युवक तथा करंट से एक किशोर की मौत

शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मोत हो गइ। एक युवक की मौत वज्रपात से हुई। जबकि किशोर की मौत करंट लगने से हो गई। दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:10 AM (IST)
शेखोपुरसराय में वज्रपात से एक युवक तथा करंट से एक किशोर की मौत
शेखोपुरसराय में वज्रपात से एक युवक तथा करंट से एक किशोर की मौत

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई। वज्रपात से एक 27 वर्षीय युवक की तथा करंट लगने से 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

वज्रपात की घटना शुक्रवार की सुबह छेमा गांव में घटी। इसकी चपेट में आने से सच्चिदानंद सिंह के 27 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह में मिथुन मवेशी लेकर खेत में गया था तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से छुपने की खेत में कहीं कोई जगह नहीं मिलने पर वह बारिश में भीग रहा था। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष ऋषभ यादव मौके पर पहुंचे और स्वजनों को सांत्वना दी। अंचलाधिकारी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच कर मृतक के स्वजन को सहायता राशि के रूप में चार लाख उपलब्ध करवाएं। जबकि बीस हजार सामाजिक सुरक्षा सहायता और तीन हजार कबीर अंत्येष्टि का भी दिया गया।

उधर गुरुवार की शाम पांची गांव में 16 वर्षीय किशोर सोनू रविदास की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू के घर की दीवार में करंट आ रहा था। जिसे ठीक करने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी