दृढ़ इच्छाशक्ति व अनवरत संघर्ष का परिणाम है राम मंदिर : विहिप

बुधवार को गोगौली स्थित गोगलनाथ महादेव मंदिर पर विश्व हिदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 12:40 AM (IST)
दृढ़ इच्छाशक्ति व अनवरत संघर्ष का परिणाम है राम मंदिर : विहिप
दृढ़ इच्छाशक्ति व अनवरत संघर्ष का परिणाम है राम मंदिर : विहिप

शिवहर। बुधवार को गोगौली स्थित गोगलनाथ महादेव मंदिर पर विश्व हिदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने बताया कि आज ही दिन 56 वर्ष पूर्व 1964 में विश्व हिदू परिषद की स्थापना मुंबई के संदीपनी आश्रम में हुआ था। जिसका उद्देश्य राष्ट्रवाद का भाव, अखंड भारत का निर्माण एवं हिदुत्व की रक्षा है। इस लक्ष्य की सिद्धि के लिए आज भी कार्य किए जा रहे हैं।

बतौर विशिष्ट अतिथि विहिप जिला संरक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि आज का दिन परम सौभाग्य का दिन है क्योंकि विहिप की स्थापना कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हिदुत्व के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लिए किया गया। बताया कि श्रीराम के साथ जगत जननी मां जानकी का भी बराबर का महत्व है एक के बिना दूसरे अधूरे हैं। वैसे ही जब तक माता जानकी की प्राकट्य स्थली पुनौरा सहित अन्य संबंधित पौराणिक मंदिरों का निर्माण नहीं हो जाता तब तक अयोध्या मंदिर अधूरा कहा जाएगा। जानकारी साझा करते हुए बताया कि विश्व हिदू परिषद जानकी जन्म भूमि ट्रस्ट का निर्माण करेगी। अभियान के तहत मिथिला के मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या से मिथिला को जोड़ने को बनी सीता सर्किट का कार्य पूरा नहीं हो पाया है हमारी मांग है कि सरकार इसे यथाशीघ्र मूर्तरूप में लाए जो विहिप का पुरानी मांग है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक महेश कुमार ने कहा कि हिदू समाज को समरस बनाना हमलोगों का प्राथमिक संकल्प है। मौके पर प्रकाश मधुकर, आचार्य मणिकांत, बजरंग दल के राहुल गुप्ता, राकेश कुमार, वेदप्रकाश शास्त्री, संजय सिंह, उमेश साह, रामनाथ ठाकुर, मंदिर महंत मनोज गिरि अविनाश कुमार, रवि पटेल, गौरव कुमार सिंह एवं सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी