दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में दहेजलोभियों द्वारा बहू की हत्या कर शव जलाने देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में हरनाही (पूर्वी) निवासी कपिल देव साह ने नगर थाना में दहेज को लेकर हत्या की एक रपट दर्ज कराया है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 12:05 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,मामला दर्ज
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,मामला दर्ज

शिवहर । थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में दहेजलोभियों द्वारा बहू की हत्या कर शव जलाने देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में हरनाही (पूर्वी) निवासी कपिल देव साह ने नगर थाना में दहेज को लेकर हत्या की एक रपट दर्ज कराया है जिसमें बताया है कि उसकी पुत्री विभा देवी का उसके पति एवं परिजनों ने मिलकर हत्या कर दी वहीं शव भी जला दिया गया। घटना 11 दिसंबर 18 की है। मुझे खबर मिली तो मैं तत्क्षण अपनी बेटी के ससुराल ताजपुर पहुंचा तो शव आधा से अधिक जल चुका था। प्रस्तुत आवेदन में कहा है कि मैंने अपनी पुत्री विभा की शादी पांच वर्ष पूर्व ताजपुर निवासी राजेश महतो के पुत्र सुशील महतो के साथ की थी। वहीं साम‌र्थ्य के अनुसार दान- दहेज भी दिया था। ¨कतु इधर आकर ससुरालियों द्वारा बाइक की मांग को लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। वहीं 11 दिसंबर को आखिरकार इन दहेजलोभियों ने मेरे बेटी की जान ले ली। मृतका के पिता कपिलदेव साह ने दहेज हत्या मामले में ससुराल पक्ष के मृतका विभा देवी के पति सुशील कुमार, ससुर राजदेव महतो, सांस प्रमिला देवी, नन्द चांदनी कुमारी को नामजद किया है। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार राय ने कहा है कि दहेज हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके आलोक में जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी