संस्था के सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर

शिवहर। मुख्यालय स्थित राजलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में एकता एंटी करप्शन संस्था की बैठक जिलाध्यक्ष अजबलाल चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 11:34 PM (IST)
संस्था के सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर
संस्था के सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर

शिवहर। मुख्यालय स्थित राजलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में एकता एंटी करप्शन संस्था की बैठक जिलाध्यक्ष अजबलाल चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फरमान सिद्दीकी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं संस्था के कार्यों की समीक्षा की गई वहीं जनहित से जुड़े कार्यों में और गति लाने की बात कही। कहा कि संस्था का गठन ही दबे, कुचले, शोषितों एवं पीड़ितों की आवाज बनने एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के उद्देश्य से किया गया है। वहीं इसके लिए हर बनाने सार्थक प्रयास करने का आह्वान किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मो. शमीम आलम, प्रदेश प्रभारी मो. जमीरुद्दीन, प्रदेश महासचिव शंकर प्रसाद ¨सह, जिला सचिव जगदीश राय, मोआफताब आलम, रघुनाथ राम, रमण ¨सह, जयवीर प्रसाद एवं गणेश राम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी