उपभोक्ता फोरम के सदस्य की नियुक्ति रद

डुमरी कटसरी (शिवहर), संवाद सहयोगी : शिवहर जिला उपभोक्ता फोरम के एक सदस्य के काम पर उच्च न्यायालय ने

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 10:33 PM (IST)
उपभोक्ता फोरम के सदस्य की नियुक्ति रद

डुमरी कटसरी (शिवहर), संवाद सहयोगी : शिवहर जिला उपभोक्ता फोरम के एक सदस्य के काम पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। राज्य सरकार द्वारा फोरम के सदस्य के रूप में अशोक कुमार को नियुक्त किये जाने के विरुद्ध राजमंगल प्रसाद द्वारा पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अगले आदेश तक अशोक कुमार के काम करने पर रोक लगा दी है। अधिवक्ता सुनील कुमार और सुमन कुमार वर्मा द्वारा उच्च न्यायालय में पीड़ित का पक्ष रखा गया था। न्यायाधीश मिहिर कुमार झा ने उक्त निर्णय दिया है।

chat bot
आपका साथी