भोजन के बदले दिखा गरम पानी

जास शिवहर : सोमवार को दैनिक जागरण की टीम ने शिवहर प्रखंड के दाहुछपरा गांव के आंगनबाडी केन्द्र संख्य

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 01:20 AM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 01:20 AM (IST)
भोजन के बदले  दिखा गरम पानी

जास शिवहर : सोमवार को दैनिक जागरण की टीम ने शिवहर प्रखंड के दाहुछपरा गांव के आंगनबाडी केन्द्र संख्या 18 का जायजा लिया। समय दिन के 12 .45 बजे केन्द्र पर 40 में 6 बच्चे थे। पंजी पर बच्चों की हाजिरी नहीं बनी थी। खाना के नाम पर गरम पानी चूल्हे पर रखा था। सेविका कांति देवी ने बताया कि खिचड़ी बनाने के लिए पानी गरम किया जा रहा है। चावल -दाल आ रहा है। खाना खिलाने के बाद बच्चों की हाजिरी बना दी जाएगी। पंजी मे 22 नवंबर को 40 बच्चों की हाजिरी बनी थी। शेष कहां हैं तो पता चला कि नहीं आए। मौजूद बच्चे जाने की तैयारी मे थे, लेकिन भोजन तैयार नहीं था। आसपास के लोगों ने कहा कि केन्द्र पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है। कभी बच्चों को मेनू के मुताबिक भोजन नहीं मिलता है। डीपीओ मो. जहांगीर को जब इसकी जानकारी दी गई तो कहा कि गंभीर मामला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी