बेलवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By Edited By: Publish:Sat, 06 Sep 2014 12:20 AM (IST) Updated:Sat, 06 Sep 2014 12:20 AM (IST)
बेलवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पिपराही (शिवहर), संस : जिले की सीमा से सटे देवापुर घाट पर गुरुवार की रात हुई घटना को लेकर बेलवा बागमती नदी के किनारे कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को एसडीओ लालबाबू सिंह, एसएसबी के सहायक सेनानायक पंकज शर्मा, पुलिस निरीक्षक बीके सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अब्दुल क्यूम अंसारी, शिवहर थानाध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद, पिपराही थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पुरनहिया थानाध्यक्ष जयकिशोर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी बेलवा पहुंच कर जल बोझी स्थल का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि जल बोझी स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। दंडाधिकारी के साथ 24 घंटे पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। हर आने जाने वालों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई है। सअनि प्रेम कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। एसडीओ ने बताया कि जल बोझी स्थल के समीप सरकारी स्तर पर एक जनरेटर, टेंट तथा 24 घंटे मेडिकल टीम को भी तैनात कर दिया गया। ताकि कांवरियों को असुविधा न हो। जलबोझी स्थल से पूर्व एक बैरियर लगाया गया है। जहां आने जाने वालों की चेकिंग होगी। यहां स्थानीय प्रशासन के अलावा पूर्वी चंपारण के अधिकारी भी कैंप कर रहे हैं। मौके पर गोताखोरों को भी तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी