डोरीगंज में अनियंत्रित वाहन ने किशोर को रौंदा, हंगामा

स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव के सामने छपरा-पटना मुख्य पथ पर दुर्घटना में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 11:16 PM (IST)
डोरीगंज में अनियंत्रित वाहन ने किशोर को रौंदा, हंगामा
डोरीगंज में अनियंत्रित वाहन ने किशोर को रौंदा, हंगामा

डोरीगंज-: स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव के सामने छपरा-पटना मुख्य पथ पर अनियंत्रित वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, डुमरी अड्डा गांव निवासी रंजीत सिंह का 15 वर्षीय पुत्र रंधीर कुमार साइकिल से गांव के सामने मुख्य पथ के बगल स्थित अपनी चाय दुकान पर जा रहा था। तभी वह अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही रंधीर कुमार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी कर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की कतार लग गई।

घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय भाजपा नेता विपिन सिंह, समाजसेवी सोनू सिंह के प्रयास एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वजनों को पारिवारिक लाभ की राशि उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद जाम खत्म कराया गया।

इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वही स्थानीय मुखिया रंजू देवी द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी। रंधीर दो भाईयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई दिव्यांग है। रंधीर पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता को चाय दुकान चलाने में भी मदद करता था। उसकी मौत से स्वजनों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छपरा-पटना मुख्य पथ पर डुमरी अड्डा गांव के सामने हुई दुर्घटना

chat bot
आपका साथी