जिले में 24 लाख 40 हजार से अधिक को दी जा चुकी है वैक्सीन

जिले में अब तक 24 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। जल्द ही जिले के सभी लाभुकों को वैक्सीन दी जा सकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:28 PM (IST)
जिले में 24 लाख 40 हजार से अधिक को दी जा चुकी है वैक्सीन
जिले में 24 लाख 40 हजार से अधिक को दी जा चुकी है वैक्सीन

जासं, छपरा : जिले में अब तक 24 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। अब वह दिन दूर नहीं है जब कोरोना मुक्त समाज की परिकल्पना पूरी होगी। डीएम डा. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि यह सफर काफी चुनौतियों से भरा था।

शुरुआती दौर में टीकाकरण के प्रति लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां थी। उसकी वजह से टीका लेने के लिए आग नहीं आ रहे थे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मियों के अथक प्रयास से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्स, आशा, आंगनबाड़ी, जीविका, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधि और सहयोगी संस्थाओं का योगदान भी काफी महत्वपूर्ण रही। डीएम ने कहा कि हम जिस रास्ते पर चले थे उस रास्ते में काफी परेशानी थी, सड़क उबर-खाबड़ थी। सफलता के पथ पर अगर आप निरंतर आगे बढ़ते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है। आज जिले में भी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। आज देश के लिए गर्व की बात है कि 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

महामारी के उस दौर में जब लोग कोविड का टीका लेने से कतरा रहें थे, तब डीएम ने खुद जागरूकता की कमान संभाल रखी थी। जिलाधिकारी के द्वारा विशेष समुदाय के साथ बैठक कर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। उनके मन फैली भ्रांतियों को खुद जिलाधिकारी ने अपने संदेश से दूर किया था। इसके साथ हीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए कम्युनिकेशन टास्क फोर्स का भी गठन किया गया था। इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष खुद डीएम थे। सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। तब जाकर लोगों में टीकाकरण प्रति जागरूकता बढ़ी और आज यह उपलब्धि हासिल हुई है। सिविल सर्जन डा. जेपी सुकुमार के द्वारा दिन-रात टीकाकरण अभियान की मानीटरिग की गयी। जिलास्तर पर कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया तथा सीमित संसाधानों का बेहतर उपयोग कर जिले को कोरोना मुक्त करने में सिविल सर्जन अपने कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन किया। प्रशासन का प्रयास है कि अगले विशेष अभियान तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी