मढ़ौरा में शौचालय निर्माण में आई तेजी, ओडीएफ घोषित किए जाएंगे चयनित वार्ड

सारण। जिलाधिकारी का प्रखंड कार्यालय का दौरा करने के बाद प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों की ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 May 2018 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 28 May 2018 08:11 PM (IST)
मढ़ौरा में शौचालय निर्माण में आई तेजी, ओडीएफ घोषित किए जाएंगे चयनित वार्ड
मढ़ौरा में शौचालय निर्माण में आई तेजी, ओडीएफ घोषित किए जाएंगे चयनित वार्ड

सारण। जिलाधिकारी का प्रखंड कार्यालय का दौरा करने के बाद प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों की बढ़ी सक्रियता सीएम के सात निश्चय योजना अंतर्गत हर घर में शौचालय निर्माण अभियान में काफी तेजी आ गई है। अधिकारियों की बढ़ी सक्रियता के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में प्रखंड प्रशासन तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्धारित लक्ष्य 1000 में से 445 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं 445 के निर्माण के लिए गड्ढ़े खोदे गए हैं।

स्थिति यह है चयनित पंचायत नौतन, अंवारी, रसूलपुर, गौरा व मिर्जापुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ,नोडल पदाधिकारी व वार्ड स्तरीय कर्मी प्रतिदिन ग्रामीणों से व्यक्तिगत संपर्क कर शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित कर रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ वीर बहादुर पाठक व लोहिया स्वच्छ अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना के प्रखंड समन्वयक नागेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि मढ़ौरा के चयनित ग्राम पंचायतों को जल्द ही ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा । बता दें कि जिला मुख्यालय की ओर से प्रखंड को कुल 1000 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । जिसमें नौतन पंचायत में 35, अंवारी में 41, रसूलपुर में 94, गौरा में 180, मिर्जापुर में 95 सहित कुल 445 शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। साथ इन पंचायतों में 445 शौचालय के निर्माण के लिए गड्ढ़े खोदे गए हैं। आगे का कार्य प्रगति पर है।

chat bot
आपका साथी