सारण में प्रमुख के निरीक्षण में 11 बजे तक नहीं पहुंचे थे कर्मी

प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने सोमवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसके लिए प्रमुख सोमवार को सुबह 10 20 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची । उनके साथ कुछ बीडीसी भी थे। 10 20 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची प्रमुख ने पाया कि अंचल व प्रखंड कार्यालय के सभी कक्ष बंद हैं और कोई कर्मचारी नहीं है। लगभग आधा घंटा इंतजार के बाद कार्यालय खुला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:20 PM (IST)
सारण में प्रमुख के निरीक्षण में 11 बजे तक नहीं पहुंचे थे   कर्मी
सारण में प्रमुख के निरीक्षण में 11 बजे तक नहीं पहुंचे थे कर्मी

सारण। प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने सोमवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसके लिए प्रमुख सोमवार को सुबह 10: 20 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची । उनके साथ कुछ बीडीसी भी थे। 10: 20 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची प्रमुख ने पाया कि अंचल व प्रखंड कार्यालय के सभी कक्ष बंद हैं और कोई कर्मचारी नहीं है। लगभग आधा घंटा इंतजार के बाद कार्यालय खुला। बीडीओ के कक्ष में बैठ कर प्रमुख अंजू देवी कर्मचारी उपस्थिति पंजी रखवा लिया। 11 बजे के बाद कर्मचारी आने लगे तो प्रमुख अपने सामने रजिस्टर पर हाजिरी दर्ज कर समय डालने को कहा। कर्मचारियों में उपस्थिति दर्ज कर टाइम भी दर्ज कर दिया। लेकिन अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक इम्तेयाज ने 11:30 बजे पहुंचे और हस्ताक्षर कर टाइम नहीं डाला । प्रमुख द्वारा इस बारे में पूछने पर बडा बाबू ठंड व कोरोना की बात कही। इस पर प्रमुख ने सीओ से फोन पर बात की। प्रमुख ने बताया कि अंचल व मनरेगा कार्यालय में 11 बजे तक एक भी कर्मी काम पर नहीं पहुंचे थे और कुर्सियां खाली व कार्यालय वीरान पड़ा था। आरटीपीएस काउंटर का भी कुछ ऐसा ही हाल था। ब्लॉक कार्यालय में कुछ बाबू पहुंचने लगे थे। बीडीओ साहब के छपरा मीटिग में जाने की बात बताई गयी। कर्मियों के कार्यालय में समय पर नहीं आने की वजह से काम के लिए आए लोग बाहर ही चक्कर लगाते हुए बाबुओं के आने का इंतजार कर रहे थे। कार्यालय का निरीक्षण के बाद वे अपने कक्ष में बैठ कार्यों का निष्पादन की।

chat bot
आपका साथी