संशोधित: गरीबी व कलह से आजिज महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकशी

गरीबी और कलह से आजिज कोपा थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव की एक महिला ने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। मृतकों में बिजेश्वर राय की 30 वर्षीया पत्नी संगीता देवी के अलावा सात वर्षीया पुत्री सिमरन तीन वर्षीय पुत्र गणेश और डेढ़ साल का पुत्र शत्रुघ्न शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:17 PM (IST)
संशोधित: गरीबी व कलह से आजिज महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकशी
संशोधित: गरीबी व कलह से आजिज महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकशी

संसू, जलालपुर/कोपा : गरीबी और कलह से आजिज कोपा थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव की एक महिला ने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह उनका शव बरामद किया गया। मृतकों में बिजेश्वर राय की 30 वर्षीया पत्नी संगीता देवी के अलावा सात वर्षीया पुत्री सिमरन, तीन वर्षीय पुत्र गणेश और डेढ़ साल का पुत्र शत्रुघ्न शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह के बाद सोमवार की शाम संगीता देवी बच्चों के साथ घर से निकल गई थी। देर शाम तक न वह लौटी और न बच्चे का ही कोई पता था। परिजनों ने खोजबीन शुरू की । लेकिन कोई खबर नहीं मिली। मंगलवार की अल सुबह लोगों ने तालाब में चारों का शव देखा। इससे हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। चारों के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है बिजेश्वर

ग्रामीणों ने बताया कि बिजेश्वर का परिवार तंगहाली से गुजर रहा था। मां-बाप के साथ ही पत्नी एवं तीन बच्चों के परिवार का भरण-पोषण बिजेश्वर के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। परिवार के सात सदस्यों का खर्च उठाने के लिए वह ट्रैक्टर चालक का काम करता था। मजदूरी भी कर लिया करता था। इसके बाद भी पैसे की कमी बनी रहती थी। इस कारण घर में अक्सर कलह होता था। लोगों का मानना है कि इसी से परेशान संगीता ने कठोर फैसला ले लिया।

chat bot
आपका साथी